देहरादून (बिलाल अंसारी) :- पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र के बड़ोवाला में एक युवक की मौत मामला सामने आया है। बताया जा रहा दो दोस्तों ने पहले दुकान में बैठकर शराब पी , फिर उनमें किसी बात पर कहासुनी हो गई। जिस पर जब लोडर चालक लोडर लेकर भागने लगा तो दूसरा मैकेनिक दोस्त लोडर पर लटक गया। इस पर तेज रफ्तार से दौड़ रहे लोडर से लटक रहा दोस्त नीचे जा गिरा, जिससे उसकी जान चली गई। इस घटना के बाद आरोपी दोस्त को पुलिस ने गैर इरादतन के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, सहारनपुर के गांव भैरमऊ निवासी योगेंद्र बाइक मैकेनिक का काम करता था। जबकि, उसका दोस्त मोनू निवासी तुनवाला लोडर चालक है। मंगलवार की रात बड़ोवाला में दोनों ने मिलकर शराब पी। इसी बीच नशे की हालत में दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। पहले तो दोनों के बीच कहासुनी हुई फिर देखते ही देखते दोनों एक दूसरे पर लात-घूंसे चलाने लगे।
मोनू मौके से भागकर लोडर पर बैठ गया और लोडर भगाने लगा। तभी योगेंद्र पीछे से दौड़ते हुए आया और लोडर पर लटक गया। मोनू तेज रफ्तार से लोडर को भागने लगा। ऐसे में लोडर पर लटके मोनू का हाथ छूट गया और वो नीचे सड़क पर आ गिरा। जिससे उसका सिर सड़क पर लग गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद योगेंद्र मौके से फरार हो गया था।
सुबह स्थानीय लोगों को मोनू सड़क किनारे पड़ा मिला. जिसे देख उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही पटेल नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। इसके साथ ही एफएसएल यानी फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम को भी बुलाया गया। उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है।
मुकदमा दर्ज होने के बाद पटेल नगर पुलिस ने बुधवार यानी 26 फरवरी की देर रात गोरखपुर रोड से आरोपी मोनू को लोडर के साथ गिरफ्तार कर लिया है।जिसे आज कोर्ट में पेश कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। मृतक योगेंद्र नकुड़, सहारनपुर के गांव भैरमऊ का रहने वाला था।
