spot_img
spot_img
spot_img

दस हज़ार के ईनामी चोर को पुलिस ने भटिंडा पंजाब से किया गिरफ्तार , नाम बदलकर भटिंडा में रह रहा था अभियुक्त

सेलाकुई (बिलाल अंसारी) :- आज सलाकुई पुलिस ने 10 हजार के इनामी चोर को पंजाब के भटिंडा से गिरफ्तार किया है। पुलिस से बचने के लिए के लिए आरोपी बीते आठ महीने से भटिंडा मे रह रहा था। आरोपी के कब्जे से दो अलग-अलग वारदातों से संबंधित ज्वैलरी बरामद हुई है। आरोपी ने साल 2023 में सेलाकुई क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। तभी से फरार चल रहा था।
सेलाकुई थानाध्यक्ष शैंकी कुमार ने बताया कि 25 अक्टूबर 2023 को सुरेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 बुद्धि सिंह निवासी तिलक विहार, निगम रोड, सेलाकुई द्वारा थाना सेलाकुई पर अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर का ताला तोडकर नगदी व ज्वैलरी चोरी करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई थी। तहरीर के आधार पर थाना सेलाकुई पर मु0अ0सं0: 151/23 धारा: 380,457 भा0द0वि0 का मुकदमा पंजीकृत किया गया था। उक्त घटना में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल एक अभियुक्त बंटी शर्मा पुत्र पप्पू शर्मा निवासी अजीवाला बस्ती, थाना पौंटा साहिब सिरमौर हिमाचल प्रदेश को चैकिंग के दौरान घटना में चोरी की गई नगदी व ज्वैलरी के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
अभियुक्त से पूछताछ में घटना मे एक अन्य अभियुक्त जितेन्द्र शर्मा पुत्र स्व0 करनैल सिंह निवासी हरियाणा के शामिल होने की जानकारी प्राप्त हुई थी। जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार उसके सभी सम्भावित ठिकानों पर दबिशें दी जा रही थी, परन्तु अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। अभियुक्त के लगातार फरार चलने पर एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा उस पर 10 हजार रू0 का ईनाम घोषित किया गया था।
गठित टीम द्वारा मुखबिर तथा सर्विलांस के माध्यम से अभियुक्त जितेन्द्र शर्मा के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गई तो अभियुक्त के भटिंडा में अपना नाम बदलकर विशाल शर्मा के नाम से रहने की जानकारी मिली। जिस पर तत्काल एक टीम को भटिंडा पंजाब रवाना किया गया, जहाँ टीम द्वारा अभियुक्त के संबंध में गोपनीय रूप से जानकारी प्राप्त करते हुए अभियुक्त को भटिंडा, पंजाब से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा थाना सेलाकुई के अतिरिक्त कोतवाली नगर क्षेत्र में भी नकबजनी की घटना को अंजाम देना बताया गया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की निशानदेही पर उसके कब्जे से उक्त दोनो घटनाओं में चोरी की गई ज्वैलरी बरामद की गई।

अभियुक्त का नाम जितेंद्र शर्मा (उम्र 28 वर्ष) पुत्र स्व० करनैल सिंह निवासी थाना तथा कस्बा शहजादपुर , जिला नारायणगढ़, हरियाणा है।
अभियुक्त जितेंद्र से अलग-अलग घटनाओं में चोरी की गई ज्वैलरी (अनुमानित कीमत 02 लाख 20 हजार रूपये) बरामद कर ली गयी है।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० शैंकी कुमार, थानाध्यक्ष सेलाकुई, अ०उ०नि० कृपाल सिंह व अ०उ०नि० उमेद असवाल ( विवेचक ) के आलावा एसओजी नगर टीम के निरी० विनोद गुसाईं, प्रभारी एसओजी नगर, उ०नि० विनोद सिंह राणा, हे०कां० किरण कुमार,कां० ललित कुमार, कां० अमित कुमार व कां० पंकज कुमार शामिल रहे।

spot_img
spot_img