spot_img
spot_img
spot_img

विकासनगर में ईदगाहों में अदा की गयी ईद की नमाज़ , मुल्क की सलामती के लिए मांगी दुआएं

विकासनगर (बिलाल अंसारी) :
आज देशभर में अमन और भाईचारे का त्योहार ईद-उल-फितर धूमधाम से मनाया गया। ईद-उल-फितर के मौके पर सोमवार को जिले की सभी ईदगाहों में ईद की नमाज़ बड़े ही धूमधाम से अदा की गई। नमाजियों ने ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की और एक दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी। विकासनगर के सेलाकुई, सहसपुर और रामपुर में भी ईद का त्यौहार बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। नमाज़ अदा करने के बाद देश की तरक्की, खुशहाली और अमन चैन के लिए दुआएं मांगी गयी। इस दौरान प्रशासन भी पूरी मुस्तैदी के साथ नजर आया।

spot_img
spot_img