spot_img
spot_img
spot_img

गौवंश के अवशेष मिलने पर भड़के हिंदू संगठन के कार्यकर्ता, हरबर्टपुर चौक पर लगाया जाम

एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में ली जानकारी

विकासनगर (बिलाल अंसारी) :
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा पर स्थित यमुना नदी से भारी मात्रा में गोवंश के अवशेष मिलने पर विभिन्न हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भड़क गए। विरोध में लोगों ने हरबर्टपुर चौक पर जाम लगा दिया। यह कृत्य करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। गोवंश मिलने और जाम लगाने की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में आसपास के थानों का पुलिस बल मौके पर बुलाया गया। एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायज़ा लिया। एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि जल्द जाँच कर दोषियों पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।

एक तरफ कुछ मांस व्यापारियों ने नवरात्रों की वजह से अपनी दुकाने बंद की हुई है। वहीं कुछ अराजक तत्वों द्वारा 13 गौवंश की हत्या कर कुछ मांस को नदी में फेंका गया है। पिछले दिनों भी पछवादून के सेलाकुई में ऐसी घटना घट चुकी है। जिसमे गोकशी करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गोली मार दी थी । ऐसी शंका भी जताई जा रही है कि गौहत्या अन्य स्थान पर करके मांस यहाँ फेका गया हो। यह तो जाँच होने के बाद ही सामने आएगा कि इन घटनाओं के पीछे कौन साम्प्रदायिकता फैलाकर माहौल ख़राब करने की कशिश कर रहा है।

हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बताया कि पुलिस ने उन्हें दो दिन में घटना के खुलासे का आश्वासन दिया है। पुलिस ने दो दिनों के अंदर मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई करने की बात कही है। एसपी रेनू लोहानी ने बताया कि गोवंश का अवशेष मिले थे, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

spot_img
spot_img