प्रेमनगर (बिलाल अंसारी) :-
आयुष कुकरेती पुत्र दिवेश कुकरेती निवासी नंदा की चौकी प्रेमनगर ने थाना प्रेमनगर पर एक प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके कॉलेज के गेट के बाहर से किसी अज्ञात चोर द्वारा उनकी स्कूटी एक्टिवा संख्या: UK 07 DD 4896 चोरी कर लिया गया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना प्रेमनगर पर मु0अ0सं0- 84/2025, धारा 303(2) भा0न्या0सं0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के खुलासे तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून अजय सिंह के निर्देशों पर थाना प्रेमनगर पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप 16 मई को चैकिंग के दौरान ठाकुरपुर रोड प्रेमनगर से मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त राहुल थापा पुत्र रमेश थापा निवासी निकट लहसियान चौक इंदिरा कॉलोनी, चुक्खु मौहल्ला, देहरादून को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से उक्त घटना मे चोरी किया गया दुपहिया वाहन एक्टिवा संख्या: UK 07 DD 4896 बरामद हुआ। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
