पछवादून में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, वेरिफिकेशन न कराने वाले मकान मालिकों व किरायेदारों के किये चालान

विकासनगर (बिलाल अंसारी) –
चारधाम यात्रा के चलते पछवादून के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आज बड़े पैमाने पर पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाया। उक्त अभियान में संदिग्ध लोगों को थाने लेकर पूछताछ की गयी।
विकासनगर पुलिस ने कस्बा बाजार, मदीना बस्ती, कैनाल रोड विकासनगर में सत्यापन अभियान चलाया जिसमे उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ चालानी कार्यवाही की गयी। 300 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया तथा 13 मकान मालिकों का किरायेदारों का सत्यापन न कराये जाने पर 130000/- रूपये का जुर्माना किया गया तथा 10 चालान पुलिस अधिनियम में कर 2500/ रूपये नगद वसूल किये गए।

त्यूणी पुलिस ने माटल व हॉस्पिटल रोड त्यूणी में सत्यापन अभियान चलकर उल्लंघन कर्ताओं के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की। जिसमे 150 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया तथा 10 मकान मालिकों का किरायेदारों का सत्यापन न कराये जाने पर चालान 100000/- रूपये का जुर्माना किया गया तथा 4 चालान पुलिस अधिनियम में कर 2000/ रूपये नगद वसूले गए।

सहसपुर पुलिस ने रामपुर, शंकरपुर, चोई बस्ती, धर्मावाला, सभावाला और सिंहनीवाला में निवासरत बाहरी व्यक्तियों एवं किरायेदोरों का सत्यापन अभियान चलाया। उक्त अभियान के दौरान क्षेत्र में निवास कर रहे बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों व संदिग्ध लोगों का सत्यापन किया गया। तथा उक्त कार्यवाही में मकान मालिकों के विरूद्ध किरायेदारों का सत्यापन न कराने के सम्बन्ध में पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कुल 29 चालान, धनराशि 290000/ रूपये का जुर्माना न्यायालय के चालान किए गए तथा 16 व्यक्तियों को थाने पर लाकर पूछताछ की गई। सही पाए जाने पर थाने से छोड़ा गया तथा 23 चालान पुलिस अधिनियम में कर 5700/ रूपये नगद वसूले गए।
विकासनगर पुलिस क्षेत्राधिकारी भास्कर लाल शाह ने कहा कि सत्यापन अभियान लगातार जारी रहेगा।