spot_img
spot_img
spot_img

यमराज बनकर दौड़ रहे डम्पर ने छीन ली एक और ज़िन्दगी, ओवर स्पीड डम्पर की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत, वाहन चालक डम्पर सहित गिरफ्तार

सेलाकुई (बिलाल अंसारी) – यमराज का रूप ले चुके एक तेज़ रफ़्तार डम्पर की चपेट में आने से सेलाकुई में एक मोटर साईकिल सवार काल के गाल में समा गया। मृतक सेलाकुई में एक कंपनी में काम करता था। जो रात में छुट्टी के बाद अपने घर लौट रहा था। सेलाकुई के लेबर चौक के पास डम्पर के कुचलने से उसकी मौत हो गयी।
कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना सेलाकुई को लेबर चौक के पास वाहन दुर्घटना में एक मोटर साइकिल सवार व्यक्ति की मृत्यु होने की सूचना मिली। प्राप्त सूचना के आधार पर तत्काल थाना सेलाकुई से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जहां मृतक के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक श्रवण सिंह पुत्र बलराम सिंह, जो सेलाकुई स्थित एम0जी0 साहनी कंपनी में काम करता था, रात्रि में कंपनी से छुट्टी के बाद घर जाते समय लेबर चौक के पास अज्ञात वाहन ने मृतक की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। जिससे आयी गंभीर चोटों के कारण मोटरसाइकिल चालक की मृत्यु हो गई। मृतक का शव मोर्चरी विकासनगर में रखवाया गया। मृतक का पंचायतनामा पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई गई तथा उक्त प्रकरण में थाना सेलाकुई पर मृतक के पुत्र रितेश सिंह द्वारा दी गई तहरीर पर वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात वाहन चालक की तलाश हेतु थाना सेलाकुई पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आसपास आने जाने वाले मार्गों के सीसीटीवी फुटेजों को चेक किया गया। सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त वाहन एवं संदिग्ध के संबंध में जानकारियां एकत्रित करते हुए आज घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त इस्तुखार पुत्र सफ्फक्त अली को सेलाकुई क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया तथा घटना से प्रयुक्त वाहन संख्या UK07CB-3914 को सीज किया गया।
मृतक का नाम श्रवण सिंह पुत्र बलराम सिंह (उम्र 45 वर्ष) निवासी ग्राम जगदीश खेड़ा थाना बनीगंज जिला हरदोई उत्तर प्रदेश, हाल निवासी अकबर कॉलोनी सेलाकुई देहरादून है।
गिरफ्तार अभियुक्त डम्पर चालक इस्तुखार पुत्र सफ्फक्त अली, निवासी घमौलो खुशहालपुर, थाना सहसपुर देहरादून (उम्र 35 वर्ष) है।

spot_img
spot_img