spot_img
spot_img
spot_img

उत्तरकाशी में यमनोत्री पैदल मार्ग पर पहाड़ी दरकने से भूस्खलन, कई तीर्थयात्रियों के दबे होने की आशंका

उत्तरकाशी:
यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची भैरव मंदिर के पास भूस्खलन होने के कारण 4 से 5 यात्रियों की दबे होने की दुखद खबर आ रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उत्तरकाशी में यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची बैंड के पास बड़ी दुर्घटना घट गयी है। मार्ग पर अचानक पहाड़ी दरकने से यात्री मलबे में दब गए। सूचना पर एसडीआरएफ और पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
सोमवार दोपहर बाद 4.12 बजे बिना बारिश के यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची बैंड के पास अचानक पहाड़ी टूट गई। पहाड़ी के मलबे में तीर्थयात्रियों के दबने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने नौ कैंची बैंड के पास पैदल आवाजाही पर रोक लगा दी है। मलबा हटाने के बाद ही पता चल पाएगा कि कितने यात्री इसकी चपेट में आए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस और एडीआरएफ ne एक यात्री को मलबे से बाहर निकालकर घायल अवस्था में उपचार के लिए पीएचसी जानकीचट्टी भेजा , जिसका उपचार चल रहा है। डॉ. हरदेव सिंह पंवार ने बताया कि वह खतरे से बाहर है दो अन्य लोगों को लाया जा रहा है। घटनास्थल पर पहुंचे जानकीचट्टी चौकी प्रभारी गंभीर सिंह तोमर ने कहा कि अभी यमुनोत्री की ओर फंसे हुए श्रद्धालुओं को निकाला जा रहा है। मलबा हटाने पर पता चलेगा कि कोई दबा तो नहीं है। फिलहाल रेस्क्यू किए गए एक यात्री का उपचार चल रहा है।
वहीं जिलाधिकारी प्रशांत कुमार आर्या द्वारा स्मार्ट कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी की जा रही है। सभी संबंधित एजेंसियों को तत्काल प्रभावित क्षेत्र पर पहुंचाकर राहत बचाव कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

spot_img
spot_img