spot_img
spot_img
spot_img

विकासनगर पुलिस ने छह माह से गुमशुदा नाबालिग को किया सकुशल बरामद, परिजनों को लौटाई खुशियां

विकासनगर (बिलाल अंसारी)-
बीती 2 जनवरी को थाना विकासनगर में गीता देवी निवासी ढकरानी ने थाना विकासनगर आकर सूचना दी थी कि 31 दिसंबर 2024 की सायं को उनका नाबालिग पुत्र जिसकी उम्र 15 वर्ष है नाराज होकर बिना बताये कहीं चला गया है। गीता देवी की शिकायत पर तत्काल थाना विकासनगर में अज्ञात के विरुद्ध अन्तर्गत धारा 137(2) BNS के अन्तर्गत अभियोग कर गुमशुदा की तलाश प्रारम्भ की गई। घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किये गये। सार्वजनिक स्थानों पर गुमशुदा के फोटो पंपलेट चस्पा कर गुमशुदा की तलाश हेतु आम जन को अवगत कराया गया। सोशल मीडिया, प्रींट मिडिया एवं न्यूज चैनलों पर गुमशुदा की तलाश हेतु फोटो-पंपलेट प्रसारित किये गये। सोशल मीडिया पर लगातार सतर्क दृष्टि रखी गई ताकि गुमशुदा के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त हो सके। तलाश के दौरान गुमशुदा के सोशल मिडिया पर फेसबुक चलाने की जानकारी मिली। जिसमें साईबर सैल देहरादून व एस0ओ0जी0 देहरादून से तकनिकी सहयोग लिया गया। जिसके फलस्वरुप आज 23 जून को गुमशुदा नाबालिग को आई0एस0बी0टी0 बस स्टैंड के पास देहरादून से अपने दोस्तों के पास से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस के उक्त सराहनीय कार्य की परिजनों एवं स्थानीय लोगों द्वारा भूरी-भूरी प्रसंशा की गई। नाबालिग के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस का शुक्रिया अदा किया।

spot_img
spot_img