spot_img
spot_img
spot_img

चार दिन पूर्व चोरी हुई ट्रैक्टर ट्राली का सहसपुर पुलिस ने किया खुलासा, चोरी की गयी ट्रैक्टर ट्राली बरामद

सहसपुर (बिलाल अंसारी) –
सहसपुर पुलिस ने आज ट्रैक्टर ट्राली चोर को दबोच लिया है जो उत्तर प्रदेश के बेहट का रहने वाला है। अभियुक्त से चार दिन पूर्व चोरी की गयी ट्रैक्टर ट्राली बरामद की गयी है।
सहसपुर पुलिस के मुताबिक़ बीती 25 जून को अमीर हसन पुत्र जमालुद्दीन निवासी सहसपुर थाना सहसपुर देहरादून ने थाना सहसपुर पर आकर तहरीर देकर बताया कि किसी अज्ञात चोर द्वारा घर के बाहर से ट्रैक्टर ट्राली चोरी कर ली है। तहरीर के आधार पर थाना सहसपुर में धारा 303(2) BNS बनाम अज्ञात अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियोग की विवेचना उपनिरीक्षक विजय थपलियाल थाना सहसपुर के सुपुर्द की गयी। प्रभारी निरीक्षक सहसपुर शंकर बिष्ट द्वारा अज्ञात चोरो की गिरफ्तारी हेतु उपनिरीक्षक कविन्द्र राणा थाना सहसपुर के नेतृत्व में टीम का गठन कर रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 29 जून को अभियुक्त अभिशेख उर्फ शेखर पुत्र शीशपाल निवासी मझाडी थाना बेहट जिला सहारनपुर उ0प्र0 को ट्रैक्टर ट्राली सहित सहारनपुर रोड टिमली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त अभिशेख द्वारा पुछताछ में बताया कि मैंने यह ट्राली अपने साथी आशीष पुत्र मुलकी चन्द व सौरव पुत्र चौसन सिह निवासीगण ग्राम मंझाडी थाना बेहट जिला सहारनपुर उ0प्र0 के साथ मिलकर चोरी की थी। आशीष पुत्र मुलकी चन्द व सौरव पुत्र चौसन सिह निवासी गण ग्राम मंझाडी थाना बेहट जिला सहारनपुर उ0प्र0 को मुकदमे में वाछित किया गया । बरामद ट्रैक्टर ट्राली किमत (250000)/ रुपये आंकी गयी है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अभिशेख उर्फ शेखर पुत्र शीशपाल निवासी मझाडी थाना बेहट जिला सहारनपुर उ0प्र0 (उम्र 22 वर्ष) है। साथी अभियुक्त आशीष पुत्र मुलकी चन्द निवासी मझाडी थाना बेहट जिला सहारनपुर उ0प्र0 (वाछिंत) और सौरव पुत्र चौसन सिह निवासी गण ग्राम मंझाडी थाना बेहट जिला सहारनपुर उ0प्र0 (वांछित) हैं। फरार अभियुक्तों कि गिरफ़्तारी को दबिश दी जा रही है। इसके आलावा अभियुक्तगणो के आपराधिक इतिहास की जानकारी भी की जा रही है।

spot_img
spot_img