जंगल के बीच बने मकान में चल रहा था कैसिनो, पुलिस ने मारा छापा; 12 गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में नकदी और कैसिनो सामग्री बरामद

प्रेमनगर (बिलाल अंसारी) –
राजधानी देहरादून के ग्राम सलियावाला स्थित जंगल के बीच बने एक मकान में चल रहे अवैध कैसिनो पर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने छापा मारकर बड़ा खुलासा किया है। देर रात की गई इस कार्रवाई में मकान मालिक सहित कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में दिल्ली, विकासनगर और त्यूणी क्षेत्र के निवासी शामिल हैं।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 1900 कैसिनो कॉइन, ₹89,700 नकद, 12 मोबाइल फोन और एक Venue कार बरामद की। पुलिस को लंबे समय से उक्त स्थान पर संदिग्ध गतिविधियों की गुप्त सूचना मिल रही थी, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून और एसएसपी एसटीएफ के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक प्रेमनगर की अगुवाई में एक संयुक्त टीम गठित की गई।
कैसे चला ऑपरेशन
दिनांक 02-03 अगस्त 2025 की रात को पुलिस टीम ने ग्राम सलियावाला स्थित मकान में दबिश दी। दबिश के दौरान मकान के बड़े कमरे में कैसिनो खेलते 12 व्यक्ति पकड़े गए। सभी आरोपी हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते पाए गए।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम और विवरण:

  1. शशांक गुप्ता (मकान मालिक), निवासी गुड़गांव, हरियाणा
  2. निखिल, निवासी मंगोलपुरी, दिल्ली
  3. गौरव मग्गो, निवासी रमेश नगर, दिल्ली
  4. हिमांशु अरोड़ा, निवासी अशोक नगर, दिल्ली
  5. उमेश रावत, निवासी प्रेमनगर, देहरादून
  6. चंद्रशेखर, निवासी विकासनगर, देहरादून
  7. जतिन राणा, निवासी त्यूणी, देहरादून
  8. मनोहर सिंह चौहान, निवासी कैरोड, त्यूणी
  9. चरण सिंह चौहान, निवासी चकराता, त्यूणी
  10. विनोद, निवासी पुरोला, उत्तरकाशी
  11. जीवन शर्मा, निवासी गांधी रोड, देहरादून
  12. केशव उर्फ बबलू सिंह धामी, निवासी दार्चुला, नेपाल
    फरार अभियुक्त:
    विक्रम, निवासी विकासनगर, देहरादून — जिसकी तलाश जारी है।
    पूछताछ में सामने आई बातें:
    दिल्ली से आए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे जुए के शौकीन हैं और इसके लिए विभिन्न राज्यों में कैसिनो में भाग लेते हैं। देहरादून निवासी शशांक, उमेश और विक्रम से संपर्क कर कैसिनो आयोजन की योजना बनाई गई थी। खेल में अधिकतर लेन-देन मौखिक रूप से होता था और नकदी सीमित मात्रा में रखी जाती थी।
    बरामदगी का विवरण:
    कैसिनो कॉइन: 1900
    नकदी: ₹89,700/-
    मोबाइल फोन: 12
    वाहन: एक Venue कार
    पुलिस टीम में शामिल अधिकारी
    थाना प्रेमनगर टीम:
    श्रीमती रीना राठौर, क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर
    उ.नि. कुन्दन राम, थानाध्यक्ष
    उ.नि. अमित शर्मा, प्रभारी झाझरा चौकी
    उ.नि. प्रवीण सैनी, प्रभारी विधोली चौकी
    हे.का. परमिंदर, कांस्टेबल श्रीकांत, कैलाश, वीरेंद्र, राकेश
    एसटीएफ टीम:
    निरीक्षक विपिन बहुगुणा
    निरीक्षक यादवेंद्र बजवा
    एएसआई योगेंद्र चौहान, संजय मल्होत्रा
    हे.कॉ. विजेंद्र चौहान, कां. वीरेंद्र राणा
    पुलिस कर रही है आगे की जांच:
    फरार अभियुक्त की तलाश के साथ-साथ पुलिस सभी गिरफ्तार आरोपियों के बैंक खातों और डिजिटल ट्रांजैक्शन की भी जांच कर रही है।