कालसी (बिलाल अंसारी) –
आज सुबह करीब 8:30 बजे कालसी थाने को फोन पर सूचना मिली कि कोटि में संतराम चौहान की परचून की दुकान में गैस सिलेंडर लीक होने के कारण आग लग गई थी जिसे स्थानीय निवासियों द्वारा आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुझा दिया गया था। दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया है। गनीमत यह रही कि किसी व्यक्ति को किसी प्रकार की हानि नहीं हुई है। पुलिस ने मौके पर जांच की। प्रथमदृष्ट्या जाँच में गैस सिलेंडर लीक होने के कारण आग पकड़ने से दुकान में आग लगना पाया गया। दुकान के सामान के अलावा किसी व्यक्ति को कोई हानि नहीं हुई है। पुलिस द्वारा जांच जारी है।
