
सहसपुर (डॉ बिलाल अंसारी) –
ऑपरेशन प्रहार के तहत सहसपुर पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंटों की तामील के लिए चलाए जा रहे अभियान में एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी काफी समय से गिरफ्तारी से बच रहा था। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर गैर जमानती वारंटियों की सौ फीसद तामील के लिए कोतवाली सहसपुर पुलिस ने विशेष टीम गठित की थी। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 16 सितंबर 2026 को कल्याणपुर, सभावाला क्षेत्र से अलीशाद (42 वर्ष) पुत्र गफूर अहमद, निवासी ग्राम कल्याणपुर, पोस्ट ऑफिस शेरपुर, चौकी सभावाला, थाना सहसपुर, देहरादून को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार वारंटी के खिलाफ वाद संख्या 356/2020 में धारा 279/304ए भादवि के तहत गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। आरोपी लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था और गिरफ्तारी से बच रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई पूरी की जा रही है। आरोपी को संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
