सहसपुर में अवैध पशु कटान का खुलासा, 15 किलो मांस के साथ दो गिरफ्तार, पशु कटान के उपकरण बरामद

सहसपुर (डॉ बिलाल अंसारी)-
अवैध पशु कटान, बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सहसपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी कुरैशी मोहल्ला बड़ा रामपुर स्थित एक दुकान में अवैध रूप से पशु कटान कर रहे थे।

सहसपुर पुलिस को 16 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रामपुर के कुरैशी मोहल्ले में एक दुकान पर अवैध रूप से पशु कटान का कार्य किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। पुलिस के मुताबिक मौके से दो युवकों को पशु मांस और कटान के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रहमान पुत्र तासीन (19 वर्ष) और शहबाज पुत्र मतलूब (22 वर्ष), दोनों निवासी कुरैशी मोहल्ला रामपुर, थाना सहसपुर, देहरादून के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से करीब 15 किलो पशु मांस, एक कुल्हाड़ी और एक छुरी बरामद की है। मामले में कोतवाली सहसपुर में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।