
उत्तरकाशी (डॉ बिलाल अंसारी)-
उत्तरकाशी से इस वक्त की अहम खबर सामने आ रही है। भटवाड़ी क्षेत्र के ग्राम पाही मल्ला निवासी 55 वर्षीय श्री मदन सिंह गंभीर रूप से बीमार होने के चलते जिला अस्पताल उत्तरकाशी में उपचार के लिए भर्ती थे। चिकित्सकों ने मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया। इसके बाद जिला प्रशासन ने त्वरित पहल करते हुए मरीज को देहरादून पहुंचाने के लिए हेली एम्बुलेंस की व्यवस्था की। आज शाम मरीज को जोशियाड़ा हेलीपैड से हेली एम्बुलेंस के जरिए देहरादून स्थित दून अस्पताल के लिए रवाना किया गया।
समय पर हुई इस व्यवस्था से गंभीर मरीज को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर पहुंचाने का रास्ता आसान हुआ। अब दून अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में उनका आगे का उपचार किया जाएगा।
