सहसपुर (डॉ बिलाल अंसारी)-
सहसपुर के शंकरपुर हुकूमतपुर गांव में सामाजिक सेवा और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए ग्राम प्रधान शहजाद अली द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण तथा जागरूकता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों और महिलाओं तक जरूरी योजनाओं एवं सेवाओं को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, बेहतर पोषण तथा सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई। ग्राम प्रधान शहजाद अली ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज के विकास में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों में आपसी सहयोग, सेवा भावना और जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने और लोगों को जागरूक करने पर भी जोर दिया गया।

