spot_img
spot_img
spot_img

त्योहारों को लेकर चकराता पुलिस अलर्ट, व्यापार मंडल और कैंट बोर्ड के सदस्यों के साथ की बैठक, यातायात व्यवस्था, पार्किंग और त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने पर हुई चर्चा

चकराता (डॉ बिलाल अंसारी)-
आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए चकराता पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में 26 अक्टूबर 2026 को कोतवाली चकराता में व्यापार मंडल, सीएलजी (कम्युनिटी लाइजन ग्रुप) के सदस्यों और कैंट बोर्ड चकराता के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में कोतवाली के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ त्योहारों के दौरान बाजार में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने, वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था करने और शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

पुलिस ने बैठक में मौजूद सभी सदस्यों से त्योहारों के दौरान आपसी सहयोग बनाए रखने और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। बाजार में भीड़ बढ़ने की स्थिति में यातायात व्यवस्था को सुचारु रखना और पार्किंग की उचित व्यवस्था करना बैठक के प्रमुख विषयों में शामिल रहा। बैठक के दौरान त्योहारों को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने पर जोर दिया गया। पुलिस ने संबंधित सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी को मिलकर सहयोग करना चाहिए।

चकराता पुलिस की इस पहल का उद्देश्य त्योहारों के दौरान बाजार में बेहतर व्यवस्था बनाए रखना और स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों तथा बाहर से आने वाले लोगों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराना है।

spot_img
spot_img