सहसपुर (डॉ बिलाल अंसारी)-
शंकरपुर हुकूमतपुर के वार्ड नंबर-1 में उस समय लोगों में दहशत फैल गई, जब एक खतरनाक कोबरा सांप दिखाई दिया। सांप को देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर सर्पमित्र आदिल मिर्जा तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरी सावधानी और सूझबूझ के साथ कोबरा सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इस दौरान किसी भी व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचा और सांप को भी सुरक्षित पकड़ लिया गया।

सर्पमित्र आदिल मिर्जा ने लोगों से अपील की कि घर या आसपास सांप दिखाई देने पर उसे पकड़ने या मारने का प्रयास न करें। उससे सुरक्षित दूरी बनाए रखें और तुरंत प्रशिक्षित सर्पमित्र या वन विभाग को सूचना दें। आदिल मिर्जा के इस सराहनीय प्रयास से न केवल लोगों को राहत मिली, बल्कि एक बेजुबान वन्यजीव की जान भी सुरक्षित बचाई जा सकी।




