spot_img
spot_img
spot_img

विकासनगर में अवैध चरस के साथ हिमाचल प्रदेश के दो नशा तस्कर गिरफ्तार, अल्टो कार से बरामद हुई 400 ग्राम से अधिक चरस

विकासनगर (डॉ बिलाल अंसारी)-
देहरादून पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस ने दो कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 419.3 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही अल्टो K10 कार को भी जब्त कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 24 नवंबर को त्यागी फार्म हाउस, कैनाल रोड से करीब 400 मीटर आगे एक संदिग्ध कार खड़ी होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार में बैठे दो लोगों की तलाशी ली। इस दौरान कार से एक पन्नी में रखी 419.3 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने मौके से बृजलाल (उम्र 51 वर्ष ) निवासी जुब्बल और दिनेश (उम्र 39 वर्ष) निवासी चौपाल, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ कोतवाली विकासनगर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की गई अल्टो K10 कार (नंबर HP08A9150) को भी जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

spot_img
spot_img