spot_img
spot_img
spot_img

ज़मीन के विवाद को लेकर चले लाठी डंडे, पुलिस ने सात को पहुंचाया सलाखों के पीछे

विकासनगर : विकासनगर पुलिस द्वारा सात अभियुक्तो को शांति भंग करने पर गिरफ्तार किया गया है।
शाहपुर कल्याणपुर थाना विकासनगर में दो पक्षों के जमीनी विवाद को लेकर आपस में कहासुनी व लड़ाई झगड़ा तथा मारपीट होने पर मौके पर पुलिस के द्वारा दोनों पक्षों को काफी समझाया गया किंतु दोनों पक्ष और उग्र होकर विवाद करने लगे। जिस पर हरबर्टपुर पुलिस द्वारा मौके से प्रथम पक्ष से सरिता चौहान पत्नी जयपाल सिंह चौहान (उम्र 36 वर्ष) निवासी ग्राम डीमोउ, कालसी जिला देहरादून एंव सूरत सिंह चौहान पुत्र अमर सिंह चौहान (उम्र 45 वर्ष) निवासी उपरोक्त तथा दूसरे पक्ष से शुभम पुत्र अनिल कुमार (उम्र 30 वर्ष), श्यामलाल पुत्र फूल सिंह (उम्र 42 वर्ष), अशोक कुमार पुत्र फूल सिंह (उम्र 52 वर्ष), गीता देवी पत्नी श्यामलाल (उम्र 40वर्ष) और कमलेश पत्नी अनिल कुमार (उम्र 42 वर्ष) सभी निवासीगण ग्राम शाहपुर, कल्याणपुर, विकासनगर, देहरादून को गिरफ्तार कर न्यायालय परगनाधिकारी विकासनगर के समक्ष पेश किया गया। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।

spot_img
spot_img