spot_img
spot_img
spot_img

उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, 29 यात्री घायल

उत्तरकाशी (बिलाल अंसारी) –
आज शुक्रवार 23 मई की प्रातः करीब पौने दस बजे एक बस संख्या UK13PA-0085 गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नालूपानी के हेयरपिन बैण्ड पर अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसे के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि बस खाई में नहीं गिरी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बस में मध्यप्रदेश के 41 यात्री सवार थे। 29 यात्रियों को सामान्य चोटें आयी हैं। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

थाना धरासू पुलिस टीम द्वारा तुरन्त मौके पर पहुंचकर घायलों को 108 व पुलिस हाइवे पैट्रोल के माध्यम से पीएचसी डुण्डा पहुंचाया गया। तीर्थ यात्री श्री यमुनोत्री धाम से दर्शन कर बस से श्री गंगोत्री धमा की ओर जा रहे थे। हादसे के बाद ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। पुलिस बस के ड्राइवर और कंडक्टर को जल्द ही गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

spot_img
spot_img