spot_img
spot_img
spot_img

सहसपुर में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में विधायक सहदेव पुंडीर ने किया प्रतिभाग

सहसपुर (बिलाल अंसारी) –
सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने ऑपरेशन सिन्दूर के तहत शौर्य और समर्पण की अमर गाथा को जन-जन तक पहुँचाने हेतु आज अपनी विधानसभा क्षेत्र सहसपुर में भव्य तिरंगा यात्रा में भाग लिया। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के गगनभेदी नारों ने हर नागरिक के हृदय में देशभक्ति की भावना को और प्रबल किया। इसमें सभी धर्म-संप्रदायों के लोगों ने प्रतिभाग कर एकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर विधायक पुंडीर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व ने भारत को वह आत्मबल दिया है। जहाँ आतंक के विरुद्ध अब शब्द नहीं, संकल्प बोलता है। ऑपरेशन सिंदूर इसका जीवंत प्रमाण है कि एक नया भारत, सजग भी है और सक्षम भी। उन्होंने यह भी कहा कि जब भी वक्त आया है तो देश की जनता ने एकजुट होकर दुश्मन को अपनी ताकत दिखाई है।

spot_img
spot_img