विकासनगर (बिलाल अंसारी) –
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण नदियाँ और बरसाती नाले उफान पर हैं, जिससे पहाड़ के लोगों की परेशानी बढ़ गयी है।
ताज़ा जानकारी के अनुसार तेज बरसात के बाद विकासनगर के कटापत्थर के नरो खाले ने आज अचानक से रौद्र रूप ले लिया। जिसके तेज बहाव में एक कार चालक ने लापरवाही कर दी और ये लापरवाही कार चालक की जान पर तब भारी पड़ गई जब ये कार पानी के तेज बहाव के साथ बह गई। गनीमत ये रही कि खाले से नीचे उतरते ही कार अटक गई जिस कारण बड़ा हादसा टल गया। जिसके बाद बमुश्किल स्थानीय लोगों ने कार चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।
प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। आवश्यक होने पर ही यात्रा करें। सुरक्षित स्थानों पर रहें। प्रशासन द्वारा जारी किए गए निर्देशों का पालन करें। बरसाती नालों और नदियों के पास न जाएं। यदि आप किसी खतरे में हैं, तो तुरंत स्थानीय प्रशासन या पुलिस को सूचित करें।

दिनेश पुत्र रामलाल निवासी कटापत्थर विकासनगर (उम्र 40 वर्ष) कॉपरेटिव बैंक विकासनगर से अपने घर कटापत्थर जा रहा था। डुमेट थाना विकासनगर क्षेत्र में स्थित नारो खाले में पानी ज्यादा आने के कारण दिनेश उपरोक्त की अल्टो कार संख्या HP71A6344 पानी के अधिक बहाव के साथ सडक़ से नीचे नदी में उतर गई थी। सूचना प्राप्त होने पर तत्काल स्थानीय पुलिस तथा जल पुलिस द्वारा मौके जाकर से उक्त अल्टो कार को बाहर निकाला गया।
