spot_img
spot_img
spot_img

तेज़ रफ़्तार पंजाब रोडवेज की बस ने बाइक सवारो को मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौके पर दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

सहसपुर (बिलाल अंसारी) –
पछवादून में आज एक और सड़क दुर्घटना घटित हो गयी है। जिसमे पंजाब रोडवेज की तेज़ रफ़्तार बस ने कंपनी जा रहे एक व्यक्ति की ज़िन्दगी छीन ली। देहरादून से चंडीगढ़ जा रही पंजाब रोडवेज की बस ने बड़ा रामपुर में ओवरटेक करते समय हरबर्टपुर से सेलाकुई आ रहे बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को अस्पताल पहुंचाया।
सहसपुर पुलिस कि मुताबिक आज सहसपुर पुलिस को सूचना मिली कि सुबह करीब 7.30 बजे बडा रामपुर मस्जिद के पास एक बस व मोटरसाइकिल में टक्कर हो गयी है। सहसपुर पुलिस तत्काल राहत एंव बचाव कार्य हेतु घटना स्थल पर पहुची, तो बडा रामपुर मस्जिद के पास एक पंजाब रोडवेज की बस PB13BN-6050 जो देहरादून से पांवटा साहिब की तरफ जा रही थी व मोटरसाइकिल संख्या UK16E-5931 स्पलैण्डर जो विकासनगर से सेलाकुई की तरफ जा रही थी दोनो वाहनों की आमने-सामने की ज़बरदस्त टक्कर हो गयी है। मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति लाल सिह पुत्र कुवर सिह निवासी ग्राम बाइला बुराड चकराता, हाल निवासी पहाडी गली विकासनगर देहरादून (उम्र 38 वर्ष) तथा एक अन्य व्यक्ति धर्मेन्द्र सिह प्रजापति पुत्र शिव चरण निवासी वार्ड न0 2 आदर्श विहार हर्बरटपुर थाना विकासनगर गम्भीर रुप से घायल थे, जिनको उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल लाया गया। डाक्टरो ने लाल सिह को मृत घोषित कर दिया व धर्मेन्द्र को ग्राफिक एरा अस्पताल भिजवाया गया। घायल धर्मेन्द्र का ग्राफिक एरा अस्पताल झाझरा मे उपचार चल रहा है । उक्त बस तथा मोटरसाइकिल को थाना सहसपुर में खडा किया गया । मृतक के पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।

spot_img
spot_img