spot_img
spot_img
spot_img

रॉंग साइड से जा रहा मोटरसाइकिल सवार इनोवा कार से टकराया, युवक मौके पर हुई मौत, बच्चा घायल

विकासनगर (बिलाल अंसारी) –
पछवादून में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं में आज एक और दुखद हादसा जुड़ गया है जिसमे एक बाइक सवार की जान चली गयी। साथ ही एक छोटे बच्चे को चोटें आयी हैं।

विकासनगर पुलिस को आज सूचना मिली कि मुख्य राजमार्ग पोंटा रोड आदूवाला गावं गेट के पास एक सड़क दुर्घटना हो गयी है। सूचना पर तत्काल चौकी प्रभारी हरबर्टपुर मय फोर्स के मौके पर पंहुचे। जिनके द्वारा घटनास्थल पर जाकर पाया गया कि एक टैक्सी वाहन इनोवा PB01C 2425 व मोटरसाइकिल UK07 FW 6951 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर हो गई थी। जिसमें मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति राजुल पुत्र अयूब निवासी ग्राम तिमली (उम्र 30 वर्ष) विकासनगर जिला देहरादून की मृत्यु हो गयी है तथा मोटरसाइकिल पर सवार एक अन्य छोटे बच्चे को विवेकानंद हॉस्पिटल धर्मावाला सहसपुर भेजा गया, जिसके पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है तथा इलाज चल रहा है।

मौके से दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में लिया गया है। दुर्घटना के कारणो की जांच की जा रही है। मृतक के शव की पंचायतनामा व पोस्टमार्ट की कार्यवाही की जा रही है। मौके पर वर्तमान में शांति व्यवस्था कायम है। प्राथमिक जांच में दुर्घटना का कारण मोटरसाइकिल चालक का गलत साइड में वाहन संचालित किया जाना मन जा रहा है। फिर भी घटना के संबंध में जांच की जा रही है।

spot_img
spot_img