spot_img
spot_img
spot_img

विकासनगर में बोलेरो कार से भरी मात्रा में अवैध शराब का ज़खीरा बरामद, बोलेरो कार सहित एक अभियुक्त दबोचा

विकासनगर (बिलाल अंसारी) : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखंड को 2025 तक नशामुक्त करने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसएसपी देहरादून अजय सिंह के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थो की रोकथाम व धरपकड एंव सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी विकासनगर की निगरानी में चैकिंग हेतु विशेष अभियान चलाया गया। 24 मार्च को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर द्वारा कोतवाली विकासनगर क्षेत्र मे अलग-अलग क्षेत्र मे चयनित स्थानो पर चैकिंग की जा गयी। पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान डाकपत्थर तिराहा विकासनगर के पास से अभियुक्त दीवान दास पुत्र तुलसीराम निवासी ग्राम खुन्ना थाना कालसी जनपद देहरादून (उम्र 50 वर्ष) को वाहन संख्या UK07AR-5079 बोलेरो में लाई जा रही 11पेटी ROYAL STAG अवैध अंग्रेजी शराब एवं 02 पेटी बियर Medusa के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली विकासनगर में अन्तर्गत धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।

spot_img
spot_img