spot_img
spot_img
spot_img

तंत्र मन्त्र के चक्कर में माँ बनी क़ातिल, अपनी सगी बीमार सात माह की मासूम बेटी का कर दिया क़त्ल

पानी की टंकी में डुबोकर मार डाला

सहसपुर (बिलाल अंसारी) : देहरादून ज़िले के सहसपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। सहसपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम धर्मावाला में हैवान माँ ने अपनी ही सात महीने की बच्ची को पानी की टंकी में डुबोकर मार डाला। मृतक बच्ची बीमार रहती थी। जिसका झाड़ फूँक व तंत्र मन्त्र करने वालो द्वारा इलाज किया जा रहा था।
मृतक मासूम बरीरा के पिता मुंतज़िर पुत्र फुरकान निवासी ग्राम धर्मावाला थाना सहसपुर जनपद देहरादून ने बताया कि आज सुबह वह अपने कमरे में अपनी पत्नी सबिया और बेटी बरीरा (उम्र सात माह) के साथ सो रहा था। सुबह 7:30 बजे देखा तो बेटी बरीरा बिस्तर पर नहीं थी। काफी खोजबीन करने पर बरीरा बराबर वाले घर की छत में पानी की टंकी से मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार बरीरा पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। बरीरा को लेकर बहुत से झाड़ फूंक करने वालों और डॉक्टरों के पास गए। उन्होंने उसको कुछ झाड़ फूंक और ताबीज दिए थे। इसी को लेकर सबिया बेटी बरीरा को लेकर घर के ऊपर छत पर रखी प्लास्टिक की पानी के टंकी के पास झाड़ फूंक करने के लिए गई थी। काफी देर खोजबीन करने के बाद बरीरा घर के ऊपर रखी पानी की टंकी में मिली। जिसको अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। थाना सहसपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 66 / 2025 धारा 105 बीएनएस बनाम साबिया पंजीकृत किया गया है। मुकदमा उपरोक्त में पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर सबिया पत्नी मुंतज़िर निवासी धर्मावाला सहसपुर देहरादून (उम्र 22 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है। जिसको आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

spot_img
spot_img