spot_img
spot_img
spot_img

चार धाम यात्रा मार्ग पर अतिक्रमण के विरुद्ध की गयी कार्रवाई

नगर निगम व पुलिस की संयुक्त टीम ने 14 लोगो का किया चालान

ऋषिकेश (डॉ बिलाल अंसारी) : चार धाम यात्रा मार्ग पर किये गए अस्थाई अतिक्रमण पर आज दून पुलिस व नगर निगम का चाबुक चला। अस्थायी अतिक्रमण कररने वाले कुल 14 अतिक्रमण कारियों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई। जिस से अवैध अतिक्रमण कारियो में हड़कंप मचा रहा।

एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा चार धाम यात्रा के सकुशल संचालन हेतु यात्रा मार्ग पर अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अस्थाई अतिक्रमण के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं।
वर्तमान में जारी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत यात्रा मार्ग के किनारे अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध आज ऋषिकेश पुलिस द्वारा नगर निगम ऋषिकेश एवं तहसील प्रशासन ऋषिकेश के साथ एक संयुक्त टीम गठित कर श्यामपुर फाटक से नटराज चौक तक श्यामपुर, गुमानीवाला, अमित ग्राम, गौरा देवी चौक, नटराज चौक आदि स्थानों पर चार धाम यात्रा मार्ग के किनारे अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की गई, जिसमें दुकानों के बाहर दुकानदारों के द्वारा अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण के साथ- साथ सड़को किनारे रेहड़ी/फड़/ठेली वालों के द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया तथा पुलिस अधिनियम के अंतर्गत 14 व्यक्तियों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही करते हुए 8750 /- रूपये संयोजन शुल्क भी वसूल किया गया।

spot_img
spot_img