spot_img
spot_img
spot_img

उत्तराखंड-हिमाचल पुलिस की अंतरराज्जीय गौ तस्कर गिरोह के अभियुक्तों पर संयुक्त कार्रवाई, दस गिरफ्तार

गोकशी की घटना का 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

विकासनगर (बिलाल अंसारी) :
उत्तराखंड व हिमाचल पुलिस की संयुक्त रणनीति से अंतरराज्जीय गौ तस्कर गिरोह के आठ अभियुक्तो को दून पुलिस ने सहसपुर क्षेत्र से तथा दो अभियुक्तो को सिरमौर पुलिस द्वारा पुरुवाला सिरमौर से गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने स्वयं सिरमौर जाकर एसएसपी सिरमौर से मुलाकात की थी। घटना में शामिल गिरफ्तार सभी अभियुक्त पूर्व में भी पशु क्रूरता व गौकशी की घटनाओं में जेल जा चुके हैं। अभियुक्तों के विरुद्ध देहरादून ज़िले के विभिन्न थानो में पशु क्रूरता, गौकशी व अन्य आपराधिक घटनाओं के कई मुक़दमे दर्ज हैं।

ज्ञात हो कि कल 31 मार्च को उत्तराखंड व हिमांचल प्रदेश की सीमा पर ढालीपुर नदी के किनारे 13 गौवंशो के अवशेष पड़े होने की सूचना पर तत्काल कोतवाली विकासनगर से पुलिस बल मौके पर पहुुचा। मौके पर मिले अवशेषों को देखने से मालूम हुआ कि उक्त गौवशों का अन्यत्र अवैध रूप से कटान कर उनके अवशेषो को उक्त स्थान पर फेंका गया है। गोवंश के अवशेष मिलने से दोनो राज्यो के हिन्दू संगठनों ने काफी हंगामा किया था। घटना की सूचना पर एसएसपी देहरादून द्वारा स्वंय घटनास्थल पर पहुंचकर मौके पर उपस्थित उप जिलाधिकारी विकासनगर व अन्य अधिकारियों से घटना के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की गई । उक्त घटना के सम्बंध में थाना विकासनगर पर जगवीर सिंह सेनी निवासी वार्ड नं0 06 हरबर्टपुर कोतवाली विकासनगर द्वारा अज्ञात व्यक्तियों द्वारा यमुनानदी घाट पर गौवशों की हत्या कर अवशेष नदी में फेंके जाने तथा उक्त घटना से लोगो की धार्मिक भावनायें आहत करते हुए सामजिक सौहार्द को बिगाडने का प्रयास करने के सम्बंध में दी गई लिखित शिकायत दी गयी थी। जिसके आधार पर कोतवाली विकासनगर में तत्काल मु0अ0सं0 114/2025 धारा- 196(1)/299बीएनएस व धारा 3/5/11 उ0गौ0स0 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। साथ ही हिमाचल प्रदेश के सरहदी जनपद सिरमौर के पुरूवाला थाने में राहुल पुत्र राजपाल, निवासी ग्राम मानपुर देवडा, तहसील पौंटा साहिब, जिला सिरमौर हिमांचल प्रदेश द्वारा दी गई तहरीर पर मु0अ0सं0- 59/25, धारा 325, 196 बीएनएस व 8 प्रिवेंशन ऑफ काउ सलाटर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया ।
घटना के सम्बंध में दोनो राज्यों की पुलिस टीमों द्वारा आपसी समन्वय के साथ घटना में शामिल अभियुक्तों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही करने पर चर्चा की गई। इस दौरान दोनो राज्यों में पूर्व में गौकशी की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों तथा वर्तमान में जेल से रिहा व जमानत पर बाहर आये अभियुक्तों की जानकारी को भी साझा किया गया। दोनों राज्यों में साझा की गई जानकारी के आधार पर पूर्व में पशु चोरी व गौकशी में संलिप्त अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त कि गयी। साथ ही उनके भौतिक सत्यापन की कार्यवाही की गई। इसके आलावा घटनास्थल तक आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों तथा सर्विलांस के माध्यम से घटना में शामिल अभियुक्तों के सम्बंध में जानकारी एकत्रित की गई। दोनो राज्यों की पुलिस टीमों द्वारा किये जा रहे साझा प्रयासों से आज 1 अप्रैल की प्रातः विकासनगर पुलिस द्वारा घटना में शामिल 08 अभियुक्तों को सहसपुर क्षेत्र से तथा सिरमौर पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को पुरूवाला सिरमौर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा घटना में प्रयुक्त किये गये 03 चापड़, 01 लंबी धारदार खुखरी, पशु कटान के उपकरण व 02 लकड़ी के गुटके नदी के किनारे झाडियों से बरामद किये गये।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे हिमाचल तथा उत्तराखण्ड की सीमावर्ती क्षेत्रों तथा नदी किनारे लावारिस अवस्था में घूमने वाले गौवशों को चोरी कर उनका अवैध रूप से कटान करते है। और गौमांस को बेच देते है, जिससे उन्हें काफी मुनाफा हो जाता है। बीती कल 31 मार्च को भी अभियुक्तों द्वारा यमुना नदी में गौवशं को ले जाकर उनका अवैध रूप से कटान किया गया था तथा अवशेषो को पास में ही फेंक कर गौमांस को अपने साथ ले गये थे। घटना में प्रयुक्त औजारों को उनके द्वारा नदी के पास ही झाडियों में छुपाया गया था। आज भी अभियुक्त दुबारा गौकशी की घटना को अजांम देने की फिराक में थे पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
विकासनगर से गिरफ्तार अभियुक्तों में नौशाद पुत्र इस्लाम निवासी खुशहालपुर थाना सहसपुर देहरादून (उम्र 30 वर्ष) पर देहरादून ज़िले के अलग अलग थानों में 8 मुक़दमे, गुलबहार पुत्र शमशेर निवासी खुशहालपुर थाना सहसपुर देहरादून (उम्र 38 वर्ष) पर 4 मुक़दमे, नौशाद पुत्र इखलाख निवासी खुशहालपुर थाना सहसपुर देहरादून (उम्र 35 वर्ष), मुशर्रफ उर्फ काला पुत्र अख्तर निवासी खुशहालपुर थाना सहसपुर देहरादून (उम्र 50 वर्ष) पर 7 मुक़दमे, समीर पुत्र दिलबाहर निवासी खुशहालपुर थाना सहसपुर देहरादून (उम्र 19 वर्ष) पर एक मुकदमा, शाहरुख पुत्र इखलाख निवासी खुशहालपुर थाना सहसपुर देहरादून (उम्र 26 वर्ष), सादिक पुत्र जब्बार निवासी खुशालपुर थाना सहसपुर देहरादून (उम्र 20 वर्ष) और तौसीब पुत्र इखलाख निवासी खुशहालपुर थाना सहसपुर देहरादून (उम्र 21 वर्ष) पर एक मुकदमा दर्ज हैं।
पुरूवाला सिरमौर (हिमांचल) से शहनवाज पुत्र वलीम मौहम्मद, निवासी ग्राम मानपुर देवडा, तहसील पौंटा साहिब, जिला सिरमौर, (उम्र-40 वर्ष) और इरशाद पुत्र कमरूदीन, निवासी ग्राम मानपुर देवडा, तहसील पौंटा साहिब, जिला सिरमौर, (उम्र-60 वर्ष) पर भी पूर्व में मुकदमा दर्ज हैं।

spot_img
spot_img