spot_img
spot_img
spot_img

सहसपुर क्षेत्र के रामपुर कलां में आयोजित हुआ “आंगन मिलन सेवा” कार्यक्रम

सहसपुर (डॉ बिलाल अंसारी)-
सहसपुर क्षेत्र ग्राम पंचायत रामपुर कलां में आयोजित “आंगन मिलन सेवा” कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा दीदियों के योगदान को सम्मान के साथ सराहा गया। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति मोर्चा सहसपुर के मंडल अध्यक्ष शंभू चोपड़ा की मौजूदगी में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण को लेकर जागरूकता पर विशेष चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य, पोषण और बच्चों की बेहतर देखभाल को लेकर जागरूकता बढ़ाना रहा। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा दीदियों से उनके कार्यों, अनुभवों और चुनौतियों को लेकर सहज एवं हल्के-फुल्के अंदाज में संवाद किया गया।

कार्यक्रम में पोषण, स्वास्थ्य और बच्चों की देखभाल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए परिवारों तक जरूरी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी पहुंचाने में आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका को सराहा गया। वहीं, सम्मान पाने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा दीदियों ने भी अपने अनुभव साझा किए और बताया कि समाज की सेवा और लोगों को जागरूक करना उनके लिए केवल जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि एक प्रेरणादायक सेवा का अवसर भी है।

“आंगन मिलन सेवा” कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि जब समाज की सेवा करने वाली महिलाओं के अनुभव और सम्मान को मंच मिलता है, तो जागरूकता के साथ-साथ नई प्रेरणा भी जन्म लेती है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष गुरमीत चोपड़ा, मंडल मंत्री ऊषा भल्ले और कैलाश सौ खुशनसीब सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

spot_img
spot_img