केदारनाथ में आर्यन एविएशन कंपनी का हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट सहित सात यात्रियों की मौत , केदारनाथ से गुप्तकाशी जा रहा था हेलीकाप्टर

केदारनाथ (बिलाल अंसारी) –
उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज फिर केदारघाटी में आर्यन एविएशन कंपनी का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। जोकि केदारनाथ धाम से यात्रियों को लेकर लौट रहा था। सुबह 5 बजकर 24 मिनट पर गुप्तकाशी से आर्यन कम्पनी के हेली ने केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी। घटना में सात
लोगों के हताहत होने की खबर सामने आ रही हैं। जिस स्थान पर हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ, वो स्थान गौरीकुंड से करीब 5 किमी ऊपर पैदल गौरी माई खर्क नामक स्थान है। सूचना के बाद रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। वहीं हादसे पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है।

आज सुबह आर्यन एविएशन कंपनी का हेलीकॉप्टर केदारनाथ से श्रद्धालुओं को लेकर गुप्तकाशी बेस वापस लौट रहा था। बताया जा रहा है कि खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। वहीं हेलीकॉप्टर में पायलट के अलावा छह यात्री व एक बच्चा भी सवार था।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि रुद्रप्रयाग जिले में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार मिला है। एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन एवं अन्य रेस्क्यू दल राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं।
राहुल चौबे, जिला पर्यटन अधिकारी व हेली सेवा नोडल अधिकारी ने बताया कि आज सुबह एक हेलीकॉप्टर मिसिंग की जानकारी मिली थी। जानकारी मिलते ही हेली की जांच एवं खोजबीन की गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार आर्यन एविएशन का एक हेलीकॉप्टर केदारनाथ धाम से यात्रियों को वापस गुप्तकाशी बेस पर ला रहा था। घाटी में अचानक मौसम खराब हो गया. पायलट ने हेली को घाटी से बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान हेली क्रैश हो गया। हेली में पायलट के अलावा
पांच यात्री व एक बच्चा भी सवार था। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस बल समेत सभी रेस्क्यू टीमें स्थानीय लोगों के सहयोग से खोज कार्य में जुटे हुए हैं।
हेलीकॉप्टर में सवार लोगों के नाम श्रद्धा राजकुमार जायसवाल (उम्र 35 साल) महाराष्ट्र, काशी (उम्र 25 साल) महाराष्ट्र, राजकुमार सुरेश जायसवाल (उम्र 41 साल) गुजरात, विक्रम बीकेटीसी कर्मचारी केदारनाथ उत्तराखंड, विनुद देवी (उम्र 66साल) उत्तर प्रदेश, तुष्टि सिंह (उम्र 19 साल) उत्तर प्रदेश और कैप्टन राजवीर सिंह चौहान (पायलट) हैं।