spot_img
spot_img
spot_img

कभी बालासाहेब ठाकरे ने बताया था शोएब को धोखेबाज़

दिवंगत शिवसेना सुप्रीमो ठाकरे ने सानिया शोएब की शादी पर जताया था ऐतराज

मुंबई (शिब्ली रामपुरी) : पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से जब सानिया मिर्जा ने साल 2010 में शादी की उस दौरान शिवसेना सुप्रीमो बालासाहेब ठाकरे ने इस शादी पर गहरा एतराज जताते हुए कहा था कि शोएब मलिक धोखेबाज है क्योंकि खुद उसकी पहली पत्नी ने शोएब मलिक को धोखेबाज कहा है ऐसे में सानिया मिर्जा ने यह फैसला गलत लिया है.

 जब सानिया मिर्जा ने शोएब मलिक से शादी करने का फैसला लिया था उस वक्त शिवसेना सुप्रीमो बालासाहेब ठाकरे ने अपने मुखपत्र सामना में संपादकीय लिखकर इस पर कड़ा विरोध जताया था और सानिया मिर्जा के फैसले को पूरी तरह से गलत क़रार देते हुए कहा था कि शोएब मलिक धोखेबाज इंसान है.

      अब सानिया मिर्जा को तलाक देकर शोएब मलिक के तीसरी शादी रचाने की खबरें सामने आ रही हैं तो अब लोगों को दिवंगत शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की वह बात अचानक याद आ गई कि जिसमें उन्होंने शोएब मलिक को धोखेबाज बताया था.

spot_img
spot_img