spot_img
spot_img
spot_img

कालसी हरबर्टपुर से बड़कोट बैंड सेक्शन के चौड़ीकरण को मिली केंद्र की स्वीकृति

हरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क चौड़ीकरण की स्वीकृति मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय मंत्री का आभार प्रकट किया है।
राष्ट्रीय राजमार्ग 507 के अंतर्गत कालसी, हरबर्टपुर से बड़कोट बैंड सेक्शन के 2-लेन में चौड़ीकरण के लिए सहर्ष स्वीकृति देने पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार प्रकट किया है।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखण्ड में सड़क निर्माण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश में कनेक्टिविटी के बेहतर होने से राज्य में विकास की रफ्तार को भी नई गति मिल रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में दिल्ली-देहरादून के बीच एक्सप्रेस-वे का निर्माण पूरा होने से यह सफर महज दो घंटे में पूरा हो सकेगा। कालसी, हरबर्टपुर से बड़कोट बैंड सेक्शन के 2-लेन में चौड़ीकरण होने से स्थानीय निवासियों को आवागमन में काफी आसानी होगी।

spot_img
spot_img