spot_img
spot_img
spot_img

कुल्हाल पावर हाउस इंटेक में मिला लापता युवक का शव

विकासनगर : फातिमा पत्नी श्री कालू खां निवासी ग्राम कुंजा, कोतवाली विकासनगर, देहरादून द्वारा एक प्रार्थना पत्र अपने पुत्र के गुमशुदा होने के संबंध में दिया। प्रार्थना पत्र के आधार पर गुमशुदगी पंजीकृत की गई। आज विकास नगर पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव पॉवर हाउस कुल्हाल स्थित इंटेक में चेंबर में फंसा हुआ है। उक्त सूचना पर चौकी प्रभारी कुल्हाल तत्काल मौके पर पहुंचकर शक्ति नहर स्थित इंटेक (कुल्हाल पॉवर हाउस) के चेंबर में फसे शव को बाहर निकलवाकर शव की पहचान की गई, तो शव की पहचान इमरान पुत्र कालू खां निवासी ग्राम कुंजा, विकासनगर, देहरादून उम्र 28 वर्ष के रुप में हुई। मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करवाने के शव को विकासनगर मोर्चरी में रखवाया गया।
विकास नगर पुलिस द्वारा मामले की विवेचना की जा रही है।

spot_img
spot_img