spot_img
spot_img
spot_img

सहसपुर पुलिस ने पकड़ा नशा तस्कर, अवैध हेरोइन बरामद

विकासनगर (सहसपुर): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उत्तराखंड ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 अभियान के तहत एसएसपी देहरादून द्वारा नशा तस्करी व चोरी नकबजनी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी है। इस क्रम में सहसपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान सभावाला से एक व्यक्ति को 8.5 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्त ने अपना नाम शुभम पाल (उम्र 24 वर्ष) पुत्र रुडो राम निवासी ग्राम जस्सोवाला, थाना सहसपुर, जिला देहरादून बताया। अभियुक्त के पास से 8.5 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद कर ली गई है। अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिसे आज न्यायालय में पेश किया गया है। अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
सहसपुर थानाध्यक्ष गिरीश नेगी का कहना है कि आपराधिक गतिविधियों में लिप्त बदमाशों की धरपकड लगातार जारी है। भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी ताकि चोरी, नकबजनी एंव नशे की प्रवृत्ति पर अति शीघ्र रोक लगाई जा सके।

spot_img
spot_img