क्षेत्राधिकारी विकासनगर ने किया कोतवाली विकासनगर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

विकासनगर (बिलाल अंसारी) :
आज पुलिस क्षेत्राधिकारी विकासनगर भास्कर लाल शाह द्वारा कोतवाली विकासनगर का अर्द्ध वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना भवन एवं थाना परिसर का भ्रमण कर थाना में बने आवासीय भवन व बैरकों का निरीक्षण किया गया, थाने के मैस का निरीक्षण कर कर्मचारियों के भोजन की व्यवस्था की जानकारी ली। मालगृह के निरीक्षण के दौरान मालखाने में रखे मालों के रखरखाव एवं मालों के निस्तारण एवं संपूर्ण सरकारी संपत्ति की जानकारी ली गई।
थाने पर उपलब्ध सरकारी संपत्ति व अस्लाह, आपदा उपकरणों का निरीक्षण किया गया। जिनका रखरखाव सही का पाया गया। थाने पर लंबित माल मुकदमाती, लावारिस मालों का निरीक्षण किया गया । मालों के रखरखाव के संबंध में आवश्यक आदेश- निर्देश दिए गए तथा एमवी एक्ट, लावारिस व अभियोगों से संबंधित मालों का शीघ्र निस्तारण व नीलामी प्रक्रिया किये जाने हेतु मालखाना मोहर्रिर को निर्देशित किया गया । निरीक्षण के दौरान अस्लाह खोलने और जोड़ने के संबंध में मौजूद कर्मचारीगणों से पूछताछ कर खुलवाये गए तथा नियमित अस्लाह खोलने –जोडने का अभ्यास करने हेतु सभी अधिकार्यों व कर्मचारी गणों को निर्देशित किया गया।

थाना अभिलेखो के निरीक्षण में सभी अभिलेखों को अध्यावधि करने हेतु थाने में उपस्थित सभी कार्यालय कर्मचारीगणों को निर्देशित किया गया। साथ ही समस्त विवेचकों को ऑनलाइन पोर्टलो की सूचनाओं तथा सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों का शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

       निरीक्षण के उपरांत थाने पर उपस्थित समस्त अधिकारी / कर्मचारीगणों को अपराध नियंत्रण और रोकथाम तथा विवेचनाओं  व शिकायती प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध व शीघ्रता से विधिक निस्तारण किए जाने हेतु निर्देशित किया गया एवं  थाना क्षेत्रान्तर्गत  यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए इसके अतिरिक्त अवैध मादक पदार्थो की तस्करी, अवैध शराब पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया तथा सभी कर्मचारी गणों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई |