spot_img
spot_img
spot_img

मुख्यमंत्री ने लो. नि. वि. की ली बैठक, अधिकारियों को दिए सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश

देहरादून –
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में लोक निर्माण विभाग की बैठक ली। बैठक के दौरान सभी संबंधित अधिकारियों को 30 नवंबर तक प्रदेश की सड़कों को पूर्णतः गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण करने व किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान स्मार्ट सिटी के कार्यों में सड़क मार्ग के कार्यों को अति शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

देहरादून में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट व आपदा प्रबंधन पर छठी अंतरराष्ट्रीय कांग्रेस के दृष्टिगत सभी तरह की तैयारी समय पर पूरी करने के साथ ही सिल्कयारा उत्तरकाशी की सुरंग में राहत एवं बचाव कार्यों में लगी एजेंसियों को हर संभव मदद उपलब्ध करवाए जाने के भी निर्देश दिए।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश पर्यटन एवं तीर्थ स्थलों की दृष्टि से एक खास राज्य है। हमारे राज्य में पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके मद्देनजर रोड कनेक्टिविटी का सुधार होना बहुत जरूरी है। हमारी सरकार बेहतर रोड कनेक्टिविटी के माध्यम से प्रदेश के विकास को गति देने का कार्य कर रही है।

spot_img
spot_img