spot_img
spot_img
spot_img

आपदा प्रबंधन सम्मेलन के मद्देनज़र अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने ली बैठक

देहरादून
देहरादून में आपदा प्रबंधन का छठा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक होना है। सम्मेलन की तैयारी को लेकर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अपर मुख्य सचिव ने सम्मेलन की तैयारी को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन की सभी तैयारियों को समय से पहले पूरा कर लिया जाए। सभी विभागों को ओनरशिप लेकर इस आयोजन को सफल बनाना है। उत्तराखंड के लिए आज से यह आयोजन बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए तैयारी में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि सभी विभागों को चाहिए कि बेहतर तालमेल के साथ कार्य करें। इस सम्मेलन के कुछ दिन बाद दिसंबर माह में ही ग्लोबल इन्वेस्टर समिट भी देहरादून में होने जा रही है। ऐसे में यह आयोजन इसकी रिहर्सल के तौर पर भी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सम्मेलन में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के गणमान्य व्यक्तियों सहित लगभग 600 डेलिगेट्स आ रहे हैं। इसलिए सभी अधिकारी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण कर लें।


बैठक में सचिव शैलेश बगौली, आपदा प्रबंधन सचिव रणजीत सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) ए.पी. अंशुमन, यू कास्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत, डी.आई.जी. राजकुमार नेगी, ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के कुलपति नरपिंदर सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img