सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत क्रिकेट मैच का आयोजन

सेलाकुई [ डॉ बिलाल अंसारी ] :

अक्षांश फाउंडेशन उत्तराखंड द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत एकदिवसीय क्रिकेट मैच का आयोजन डीआईएमएस ग्राउंड, शंकरपुर में किया गया। जिसमें श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर , गंगा दर्शन पब्लिक स्कूल शंकरपुर , दून ग्लोकल स्कूल सेलाकुई के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया , मैच में ब्लैक पैंथर इलेवन ने रॉयल टाइगर्स इलेवन को 60 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की।


मैच के दौरान अक्षांश फाउंडेशन उत्तराखंड के निदेशक रियासत खान रियाज द्वारा खिलाड़ियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने , हेलमेट का प्रयोग व बिना लाइसेंस वाहन ना चलाने का संदेश भी दिया गया , अंत में सभी खिलाड़ियों को मेडल व सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।
अक्षांश फाउंडेशन उत्तराखंड के सदस्यों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता फैलाना है। इस मौके पर फाउंडेशन के देहरादून जिला प्रभारी साकिर, ब्लॉक सहसपुर प्रभारी आर्यन , ब्लॉक सचिव सहसपुर सत्यम कुमार व अन्य सदस्य उपस्थित रहे