शिवसेना उत्तराखंड की बैठक में हुई पार्टी संगठन के बारे में विस्तृत चर्चा

देहरादून / सेलाकुई
आज 11 फरवरी 2024 को शिवसेना उत्तराखंड के पटेलनगर स्थित प्रदेश शिविर कार्यालय में प्रदेश सचिव सुमित सिंघल की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गई। जिसमे पार्टी संगठन के विषय मे विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रदेश उप प्रमुख राकेश सकलानी, प्रदेश मुख्य महासचिव अखिल शर्मा स्वामी , प्रदेश सचिव उमेश बिष्ट, जिला अध्यक्ष देहरादून युवा प्रकोष्ठ भानू प्रताप ने अपने विचार रखे एवं संगठन को त्वरित गति से प्रभावी कार्यशैली द्वारा राजधानी देहरादून एवं पूरे प्रदेश में विस्तारीकरण के लिए अपने सुझाव रखे । इस बैठक में आलोक, उमेश जिंदल, नितिन रावत, वैभव सिंह, मनीष, अमित,नीरज तिवारी एवं अनेको शिवसैनिक उपस्थित रहे ।

इसके अतिरिक्त एक अन्य महत्वपूर्ण बैठक मधुविहार सेलाकुई में सम्पन्न हुई ,जिसमें पार्टी संगठन विस्तार के विषय मे चर्चा हुई, इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश सचिव उमेश बिष्ट ने की। इस बैठक में प्रदेश मुख्य महासचिव अखिल शर्मा, जिला अध्यक्ष देहरादून युवा प्रकोष्ठ भानू प्रताप, शाखा प्रमुख सेलाकुई कल्पेश्वर पैन्यूली, आलोक, नरेंद्र पंत, दीपक सिंह, सुशील सिंह, भूपेन्द्र सिंह, उत्तम प्रकाश, नंद किशोर, जितेन्द्र कुमार, मोहित, एवं अनेकों शिवसैनिक उपस्थित रहे ।