spot_img
spot_img
spot_img

सावन की पहली बारिश में जलभराव के कारण लगा पांच किलोमीटर लम्बा जाम

सेलाकुई से रामपुर तक दो घंटे तक फंसे रहे राहगीर

सेलाकुई (बिलाल अंसारी) :- सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में दून-पांवटा हाईवे पर बारिश का पानी इकठ्ठा हो गया। जिसके कारण रामपुर से लेकर सेलाकुई तक लगभग पांच किलोमीटर लम्बा जाम लग गया और राहगीरों को घंटों तक काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों के साथ ही नौकरी पेशा लोग समय पर ऑफिस और कॉलेज नहीं पहुंच सके।

सड़क के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई। सावन की पहली बारिश ने जल निकासी के तमाम दावों की पोल खोलकर रख दी। नालों की समय पर सफाई न होने के कारण हाईवे पर पानी इकठ्ठा हो गया।

करीब दो घंटे तक गाड़ियां जाम में फंसी रही। जाम की स्थति इतनी विकट थी कि दो पहिया वाहन तो क्या लोगों को पैदल निकलने तक का रास्ता नहीं मिल पा रहा था। क्षेत्र में हुई तेज बारिश से सुबह करीब 8 बजे सड़क पर भारी मात्रा में पानी जमा हो गया, जो करीब 10 बजे कम हुआ। दो घंटे तक वाहन रेंगकर चलते रहे। पानी कम होने के बाद ही सड़क पर वाहनों की आवाजाही बहाल हो सकी। जाम खुलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

spot_img
spot_img