spot_img
spot_img
spot_img

शिव सेना के प्रदेश समन्वयक भूपेंद्र भट्ट ने पूर्व कार्यरत प्रदेश कार्यकारिणी को किया पुनर्स्थापित

21 जुलाई को किये गये समस्त परिवर्तनों को किया खारिज

देहरादून (बिलाल अंसारी) :- शिवसेना के उत्तराखंड प्रदेश समन्वयक भूपेन्द्र भट्ट ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि शिवसेना उत्तराखंड में विगत कुछ समय से कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र प्रजापति द्वारा संगठन एवं सनातन की मूल भावनाओं के विरुद्ध लगातार वक्तव्यों एवं कार्यकलापों के माध्यम से कार्य किया जा रहा है। जिसमे मुख्य रूप से गौ माता के विरुद्ध, हिन्दू बहू बेटियों के विरूद्ध NDA के मुख्य घटक दल BJP के विरुद्ध, संगठन हाईकमान की राष्ट्रव्यापी नीतियों के विरुद्ध किये जा रहे कार्य सम्मिलित है ।
इसी के चलते प्रदेश कार्यकारिणी के प्रमुख पदों पर बिना किसी कारण के एवं बिना किसी पूर्व सूचना के परिवर्तन किया गया है जो कि पूर्ण रूपेण असंवैधानिक, अनैतिक, पक्षपात पूर्ण एवं पूर्वाग्रह से प्रेरित हैं एवं किसी भी दशा में स्वीकार्य नही हैं । संगठन में पद योग्यता, पृष्ठभूमि, सक्रियता, समर्पण एवं मेरिट्स के आधार पर निश्चित किया जाता है न कि निजी वैमनस्य एवं निजी मित्रो को पुरस्कार स्वरूप ऑब्लाइज करने के आधार पर , किन्तु कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष इन सबसे परे सिर्फ अपनी ईगो एवं कुंठा को संतुष्ट करने के लिए कार्य कर रहे हैं ।
इस प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से मैं प्रदेश समन्वयक की जिम्मेदारी के साथ प्रदेश कार्यकारिणी में दिनांक 21.07.2024 को किये गये समस्त परिवर्तनों को खारिज करता हूँ एवं उक्त तिथि से करता हूँ ।

spot_img
spot_img