spot_img
spot_img
spot_img

सहसपुर ढाकी में लोडर ने सड़क‌ किनारे खड़ी कार को मारी टक्कर, बाल-बाल बची कार सवार लोगों की जान

सहसपुर (बिलाल अंसारी) –
सहसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ढाकी में तेज़ रफ़्तार लोडर वाहन ने खड़ी कार में टक्कर मार दी। कार में गर्भवती महिला अपने परिवार के साथ थी। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई और बड़ा हादसा टल गया। हादसे को देख मदद को आए गुस्साए लोगों ने लोडर चालक को सहसपुर पुलिस को सौंप दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ढाकी के निकट सड़क किनारे कार खड़ी थी। इस बीच पीछे से आए तेज रफ्तार लोडर ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद लोडर चालक वाहन में फंस गया जिसे दूसरी ओर से निकाला गया। हादसा देख लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। लोगों ने कार सवार गर्भवती महिला, उसके दो बच्चों और पति को सुरक्षित बाहर निकाला।

spot_img
spot_img