spot_img
spot_img
spot_img

विकासनगर में इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, बाल-बाल बचा स्कूटी सवार

विकासनगर (बिलाल अंसारी) –
आज विकासनगर पुलिस को बाबूगढ़ क्षेत्र में एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लगने की सूचना मिली। घटना के दौरान स्कूटी संख्या UK07FT5307, को चालक अर्शलान पुत्र नईमुर्रहमान निवासी माजरी, शिमला बाईपास रोड, सभावाला, चला रहा था। स्कूटी ओला कंपनी की है, चलते समय स्कूटी में अचानक तकनीकी खराबी के कारण आग लग गई। सूचना मिलते ही चौकी बाज़ार पुलिस मौके पर पहुँची तथा तत्काल आग पर काबू पाया गया।

गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। माना जा रहा है कि सम्भवत: तकनीकी खराबी के कारण स्कूटी में आग लगी हो। फिर भी घटना के संबंध में विकासनगर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

spot_img
spot_img