spot_img
spot_img
spot_img

नैटको फार्मा सेलाकुई में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, कई तरह की बीमारियों से बचने का उपाय है योग

सेलाकुई (बिलाल अंसारी) – प्रति वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर आज NATCO फार्मा कंपनी सेलाकुई में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जिसमे कंपनी के कर्मचारियों ने योग की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

आज की भागदौड़ से भरी जिंदगी में कई लोग शारीरिक और मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं। ऐसे में योग करना उनके लिए फायदेमंद होता है। इससे कई तरह की बीमारियों से बचाव करने, शरीर को एक्टिव रखने में मदद मिलती है। योग न सिर्फ शारीरिक व्यायाम है, बल्कि यह मानसिक, आत्मिक और भावनात्मक संतुलन को भी बनाए रखता है। योग की उत्पत्ति भारत में हुई थी, जिसे आज पूरी दुनिया अपनाने लगी है। इसी महान विरासत को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।

spot_img
spot_img