spot_img
spot_img
spot_img

केदारनाथ यात्रा मार्ग के जंगल चट्टी में बड़ा हादसा, खाई में गिरने से दो मज़दूरों की मौत, तीन घायल

रुद्रप्रयाग-
केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर आज जंगलचट्टी गधेरे के पास लगभग साढ़े ग्यारह के आसपास पहाड़ी से मलबा व पत्थर आने के कारण इस क्षेत्र में आवागमन कर रहे डण्डी व कण्डी संचालक इसकी चपेट में आ गये। हादसा जंगल चट्टी में पोल नंबर 153 के समीप हुआ जिसमे दो मज़दूरों की मौत हो गयी और तीन मज़दूर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों मृतक जम्मू निवासी थे जोकि डंडी-कंडी संचालन का काम करते थे।
घटना की सूचना पर चौकी जंगलचट्टी पर नियुक्त पुलिस बल तथा डी.डी.आर.एफ. द्वारा इस मलबा पत्थर की चपेट में आकर नीचे खाई में गिरे लोगों का रेस्क्यू कर ऊपर लाया गया। अब तक मिली जानकारी के अनुसार 3 व्यक्तियों को चोटें आयी हैं, जिनमे से एक महिला को हल्की चोटें तथा दो पुरूषों को गम्भीर चोटें आयी हैं। घायलों को गौरीकुण्ड के लिए रैफर किया गया है। इसके आलावा दो व्यक्तियों इस हादसे में मरने की खबर है। दुर्घटना स्थल पर पुलिस सुरक्षा के बीच यात्रियों का आवागमन कराया जा रहा है।
मृतकों के नाम नितिन कुमार पुत्र रावेल सिंह जिला डोडा जम्मू कश्मीर (पालकी मजदूर) उम्र 18 वर्ष और चंद्रशेखर जिला डोडा जम्मू कश्मीर (पालकी मजदूर) हैं।
घायल व्यक्तियों के नाम संदीप कुमार पुत्र दया कृष्णा ग्राम गली तहसील जिला डोडा जम्मू (पालकी मज़दूर ), आकाश चितरीय पुत्र दामोदर दास निवासी भावनगर गुजरात और नितिन मन्हास पुत्र मनजीत जिला डोडा जम्मू (पालकी मजदूर) हैं।

spot_img
spot_img