spot_img
spot_img
spot_img

ढकरानी इंटेक में मिला अधेड़ व्यक्ति का शव, नहीं हो पाई शिनाख्त

विकासनगर (बिलाल अंसारी) –
आज बुधवार को सुबह करीब 10:50 बजे थाना विकासनगर के लैंड लाईन नम्बर पर सूचना प्राप्त हुई कि एक अज्ञात व्यक्ति का शव ढकरानी इंटेक्स में तैर रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर आवश्यक कार्यवाही हेतु तत्काल थाना विकासनगर से आवश्यक पुलिस बल मौके पर रवाना किया गया। कुछ समय पश्चात थाना पुलिस एवं एस0डी0आर0एफ के संयुक्त प्रयासों से शव को नहर (पानी ) से बाहर निकाला गया।

शव का मुआयना करने पर ज्ञात हुआ कि शव पुरुष का है। जिसकी उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष प्रतीत हो रही है। शव पर पुरानी चोट के निशान हैं। मृतक के शरीर पर भगवा रंग का गमछा लिपटा है तथा भूरे रंग का नेकर पहना है। गले में सफेद धातु की माला पहनी है। मृतक उपरोक्त की शिनाख्त के प्रयास किये गये किन्तु शिनाख्त नहीं हो पा रही है। शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं। शव की पंचायतनामा की कार्यवाही कर शिनाख्त कार्यवाही हेतु शव को मोर्चरी विकासनगर में रखा गया है। विकासनगर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मृतक के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत विकासनगर पुलिस को सूचना दें।

spot_img
spot_img