विकासनगर में निर्माणाधीन मकान की शटरिंग में दबकर एक मज़दूर की मौत, तीन घायल

विकासनगर (बिलाल अंसारी) –
आज लेहमन अस्पताल विकासनगर से कोतवाली विकासनगर पुलिस को सूचना मिली कि चार मजदूर घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं । जिनमें से एक की मृत्यु हो चुकी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो ज्ञात हुआ कि हरबर्टपुर स्माइल स्टोर के पास वाली गली में सतीश शर्मा पुत्र स्वo कामेश्वर प्रसाद के निर्माणाधीन मकान में कार्य करते हुए शटरिंग गिरने से चार मजदूर जो की शटरिंग का कार्य कर रहे थे, दबकर घायल हो गए। जिनको मकान स्वामी सतीश शर्मा द्वारा लेहमन अस्पताल लाया गया था। जिनमें से एक मजदूर समीर पुत्र नसीम निवासी रायपुर गंदेवड थाना मिर्जापुर उत्तर प्रदेश की मृत्यु हो चुकी है व अन्य तीन घायल अवस्था में है, जिनका इलाज चल रहा है। घायल व्यक्तियों व मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है, जो कि लेहमन अस्पताल में पहुंच गए हैं। मृतक के पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है व दुर्घटना के कारणो की जांच की जा रही है!
मृतक का नाम समीर पुत्र नसीम निवासी रायपुर गंदेवड थाना मिर्जापुर उत्तर प्रदेश (उम्र -22 वर्ष) है।
घायल मज़दूरों में अफजाल पुत्र नासिर निवासी इस्लामनगर कॉलोनी जस्सोवाला थाना सहसपुर, साहबान उर्फ कालू पुत्र कुर्बान निवासी ढाकी उस्मानपुर थाना सहसपुर (उम्र 22 वर्ष) और साहिल निवासी ढाकी थाना सहसपुर शामिल हैं।