प्रेमनगर (डाॅ. बिलाल अन्सारी) : प्रेमनगर थाना क्षेत्रांतर्गत कोटडा संतूर, नंदा की चौकी में हुई मारपीट के विरोध में आज शिवसेना देहरादून ने उक्त प्रकरण में ठोस कार्रवाई करने हेतु एक ज्ञापन पुलिस कप्तान अजय सिंह को भेजा। शिवसेना उत्तराखंड के प्रदेश मुख्य महासचिव अखिल शर्मा स्वामी एवं जिलाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ देहरादून राजेश देवलियाल के नेतृत्व में विधि प्रकोष्ठ देहरादून के माध्यम से थाना प्रेमनगर से सम्बंधित मामले में चरणजीत सिंह की माताजी के साथ हुए अमानवीय दुर्व्यवहार एवं मारपीट की घटना में वृद्धा स्त्री को न्याय दिलाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को एक ज्ञापन दिया। जिसको उनकी अनुपस्थिति में पुलिस उपाधीक्षक आशीष कुमार ने प्राप्त किया।

पुलिस उपाधीक्षक ने त्वरित कार्यवाही के लिए प्रतिनिधि मंडल को आश्वास्त किया । इस दौरान पीड़ित चरणजीत सिंह को भी विधि प्रकोष्ठ प्रतिनिधि मंडल के साथ ले जाया गया । इस अवसर पर विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव निर्देश खंडेलवाल, जिला महासचिव विजय पाल तिवारी, जिला संयुक्त सचिव वीरेन्द्र कुमार आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे ।
