सेलाकुई (डॉ. बिलाल अंसारी)-
देहरादून जिले के सेलाकुई क्षेत्र में पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंटों पर कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी काफी समय से गिरफ्तारी से बच रहे थे। पुलिस अब उन्हें संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई कर रही है।

पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंटों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के लिए सेलाकुई थानाध्यक्ष ने तीन पुलिस टीमों का गठन किया था। इन टीमों को अलग-अलग स्थानों पर दबिश देने के लिए रवाना किया गया। पुलिस टीमों ने 11 और 12 अक्टूबर 2026 को कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को सेलाकुई क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किए गए वारंटी दिव्यांश थपलियाल (उम्र 24 वर्ष) निवासी गढ़वाली कॉलोनी, भाऊवाला, पंकज कुमार (उम्र 34 वर्ष):निवासी बायाखाला, राजारोड, सेलाकुई और दीपक सिंह पाल (उम्र 42 वर्ष) निवासी हरिपुर, सेलाकुई हैं। सेलाकुई पुलिस का कहना है कि न्यायालय से जारी वारंटों की तामील और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।




